देश की खबरें | नये अनुसंधान के साथ चलने के लिए चिकित्सकों को तैयार रहना चाहिए : राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को कहा कि चिकित्सकों को नई चुनौतियों का सामना करने और चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नित नये अनुसंधान के साथ चलने के लिये तैयार रहना चाहिए।

लखनऊ, 20 मार्च उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को कहा कि चिकित्सकों को नई चुनौतियों का सामना करने और चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नित नये अनुसंधान के साथ चलने के लिये तैयार रहना चाहिए।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यहां डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रथम स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कह, ‘‘उभरते हुए रोगों पर अनुसंधान करना ही एक ऐसा सबसे बेहतर तरीका है, जिससे हम रोगों की रोकथाम के उपाय करने के लिये तैयार रह सकते हैं।’’

चिकित्सकों की प्रशंसा करते हुए उन्‍होंने कहा कि कोरोना काल में जनमानस में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति भरोसा बढ़ा है। पटेल ने कहा कि अभी कोरोना से जंग समाप्त नहीं हुई है, टीकाकरण का कार्य चल रहा है, जिसको सब तक पहुंचाने में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ी जिम्मेदारी निभानी है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं हेतु छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये।

राज्यपाल ने चिकित्सा संस्थानों में स्थित चिकित्सा वार्डों खासकर बाल एवं महिला वार्डों की चर्चा करते हुये कहा कि यदि वार्डों की दीवारों पर शिक्षाप्रद बातें लिखी जाए तथा बीमार बच्चों के लिए खेलकूद सामान व पोषण सामग्री रखी जाए तो इलाज के लिये आने वाले बच्चों का ध्यान बीमारी से हटाकर उसकी ओर आकर्षित होगा तथा वे जल्दी स्वस्थ होंगे। उन्होंने इस प्रकार के प्रयोगों पर विचार करने पर जोर दिया।

राज्यपाल ने सामाजिक कुरीतियों खासकर बाल-विवाह तथा दहेज प्रथा पर व्यंगात्मक प्रहार करते हुए कहा, ‘‘विवाह के लिये वर की जितनी उच्च शिक्षा होती है उसकी कीमत उतनी ही अधिक होती है, हमें दूल्हा बिकने वाली ऐसी प्रथाओं को रोकना है और ये कार्य हमारे युवा आसानी से कर सकते हैं।''

राज्यपाल ने सुझाव दिया कि यदि संस्थान 10-15 ग्राम प्रधानों को बुलाकर उन्हें स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे तो वे अपने गांव में भी स्वास्थ्य शिक्षा का उजाला बिखेरेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट