विदेश की खबरें | जीवन के शुरुआती दौर में शारीरिक व्यायाम बच्चों के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए आवश्यक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्टार्कविल (अमेरिका), 10 नवंबर (द कन्वरसेशन) क्या वे इसके लिए थोड़े छोटे नहीं हैं? यह एक ऐसा सवाल है जिसे मैं माता-पिता से अक्सर सुनता था, जब मैं युवा खेलों में अपने साथ काम करने वाले बच्चों के लिए शारीरिक क्षमता बढ़ाने वाले व्यायाम की सलाह देता था। इन बच्चों की उम्र छह से 18 वर्ष के बीच थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

स्टार्कविल (अमेरिका), 10 नवंबर (द कन्वरसेशन) क्या वे इसके लिए थोड़े छोटे नहीं हैं? यह एक ऐसा सवाल है जिसे मैं माता-पिता से अक्सर सुनता था, जब मैं युवा खेलों में अपने साथ काम करने वाले बच्चों के लिए शारीरिक क्षमता बढ़ाने वाले व्यायाम की सलाह देता था। इन बच्चों की उम्र छह से 18 वर्ष के बीच थी।

क्षमता एवं प्रशिक्षण कोच के रूप में अपने चार वर्षों के दौरान, मुझे अक्सर माता-पिता से बच्चों के लिए शारीरिक क्षमता बढ़ाने वाले व्यायाम - (अर्थात, भार वहन करने वाले व्यायामों से संबंधित प्रशिक्षण) - के फायदे और नुकसान के बारे में सवाल प्राप्त होते थे।

कुछ सबसे आम सवाल: क्या बच्चों और किशोरों के लिए शारीरिक क्षमता बढ़ाने वाले व्यायाम सुरक्षित है? किस उम्र में उनके लिए यह व्यायाम प्रशिक्षण शुरू करना उचित है?

इस आयु वर्ग के लिए शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षण के क्या लाभ हैं? क्या शारीरिक व्यायाम उन बच्चों के लिए भी फायदेमंद है जो संगठित खेलों में शामिल नहीं होते हैं?

सरल शब्दों में कहें तो, सभी उम्र के बच्चों के लिए शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षण सुरक्षित और उपयुक्त है।

मैं एक व्यायाम फिजियोलॉजिस्ट, प्रमाणित क्षमता और प्रशिक्षण विशेषज्ञ और प्रमाणित प्रदर्शन और खेल वैज्ञानिक हूं। मेरा शोध इस बात पर केंद्रित है कि बचपन से किशोरावस्था तक मांसपेशियां किस प्रकार विकसित होती हैं, और इसका लक्ष्य यह समझना है कि युवा लोग व्यायाम प्रशिक्षण कार्यक्रमों, विशेष रूप से क्षमता प्रशिक्षण कार्यक्रमों से किस प्रकार अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

मेरे अनुभव और शोध से पता चला है कि शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षण युवाओं के खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, और यह कि शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षण में भाग लेने वाले युवाओं के लिए खेल प्रदर्शन के अलावा भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ हैं।

सुरक्षा प्रथम---

मुझसे अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षण युवाओं के लिए सुरक्षित है। विभिन्न खेलों में चोट की दरों की जांच करने वाले एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि, यदि सही तरीके से किया जाए तो शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षण में चोट लगने का जोखिम लगभग सभी अन्य खेलों की तुलना में कम होता है।

जैसा कि कहा गया है, किसी युवा व्यक्ति को डम्बल देने से पहले उसकी भावनात्मक परिपक्वता पर विचार करना महत्वपूर्ण है।

अपने करियर के दौरान, मैंने सभी उम्र के बच्चों के लिए शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए हैं और उन्हें लागू किया है, यहां तक कि छह साल की उम्र के बच्चों के लिए भी। लेकिन, उस आयु सीमा का हर बच्चा शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षण के लिए तैयार नहीं होता।

अपनी सुरक्षा के लिए, प्रतिभागियों को भावनात्मक रूप से इतना परिपक्व होना चाहिए कि वे निर्देशों को सुनें और उनका पालन करें, ताकि वे स्वयं को चोट न पहुंचाएं। कुछ बच्चों के लिए यह उम्र छह वर्ष से भी कम होती है, जबकि अन्य कुछ वर्ष बड़े होने तक इसके लिए तैयार नहीं होते।

क्योंकि इन व्यायामों को सुरक्षित रूप से करने के लिए सही तकनीक महत्वपूर्ण है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि बच्चों के लिए शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षण कार्यक्रम एक योग्य प्रशिक्षक या कोच के मार्गदर्शन में डिजाइन और कार्यान्वित किए जाएं। इसका अर्थ है ऐसा व्यक्ति जिसके पास वैध योग्यता हो तथा जिसने व्यायाम विज्ञान में उच्च शिक्षा प्राप्त की हो।

शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षण के लाभ---

शोध से पता चला है कि बच्चों की मजबूत मांसपेशियां विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के दौरान चोट लगने की संभावना को कम करती हैं। शोध से यह भी पता चला है कि बच्चों में शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षण का मनोवैज्ञानिक कल्याण और शैक्षणिक प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह समग्र स्वास्थ्य और खुशहाली को भी प्रभावित कर सकता है, क्योंकि इसका संबंध बचपन में होने वाले मोटापे की समस्या से है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\