देश की खबरें | पीएफआई ने चंदा जुटाने के लिए खाड़ी देशों में संगठित ढांचा तैयार किया : ईडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को एक अदालत के समक्ष कहा कि प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने चंदा एकत्र करने के लिए खाड़ी देशों में ‘संगठित’ ढांचा तैयार किया है।

नयी दिल्ली, 21 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को एक अदालत के समक्ष कहा कि प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने चंदा एकत्र करने के लिए खाड़ी देशों में ‘संगठित’ ढांचा तैयार किया है।

इससे पहले एक स्थानीय अदालत ने पीएफआई के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ ईडी द्वारा दायर नवीनतम आरोप पत्र पर संज्ञान लिया।

सरकार ने आतंकवादियों से संबंध होने और सांप्रदायिक घृणा फैलाने के आरोप में हाल ही में पीएफआई को प्रतिबंधित कर दिया था।

संघीय जांच एजेंसी ने पटियाला हाउस में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत के समक्ष पिछले सप्ताह आरोपपत्र दायर किया।

ईडी ने परवेज अहमद, मोहम्मद इलियास और अब्दुल मुकीत के खिलाफ सुनवाई शुरू करने के लिए 19 नवंबर को आरोपपत्र दायर किया। इन आरोपियों को 22 सितंबर को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), प्रवर्तन निदेशालय और विभिन्न राज्य पुलिस इकाइयों के खिलाफ देश भर में राष्ट्रव्यापी कार्रवाई छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था।

पीएफआई से जुड़े 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया वहीं कई अन्य को हिरासत में लिया गया। फिलहाल तीनों आरोपी तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\