Pakistan: महंगाई से तड़पता पाकिस्तान! पेट्रोल 331 रुपये के पार, 329 में मिल रहा एक लीटर डीजल

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमत लगभग 330 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि मुद्रास्फीति दर पहले से ही दहाई अंक में पहुंची हुई है.

(Photo Credit : X)

इस्लामाबाद, 16 सितंबर: पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी करते हुए इसे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है. गंभीर नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमत लगभग 330 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि मुद्रास्फीति दर पहले से ही दहाई अंक में पहुंची हुई है.

कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ की मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार रात पेट्रोल की कीमत में 26.02 रुपये और डीजल की कीमत में 17.34 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का आदेश जारी कर दिया. इसके बाद पेट्रोल और ‘हाई-स्पीड’ डीजल (एचएसडी) की कीमतें 330 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो गई हैं. फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान! आतंकियों को बचाने के लिए तोड़ा सीजफायर, मुहतोड़ जवाब दे रही भारतीय सेना

समाचार-पत्र 'डॉन' ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों का 330 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचना एक मनोवैज्ञानिक अवरोध के टूटने जैसा है. अगस्त में मुद्रास्फीति की दर 27.4 प्रतिशत से अधिक बढ़ने के बाद ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इसके पहले एक सितंबर को भी कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

पखवाड़े भर में दो बार इन पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ने से पाकिस्तान के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा. पेट्रोल और एचएसडी का उपयोग सभी निजी और सार्वजनिक सेवा वाहनों द्वारा किया जाता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Toss Winner Prediction: कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\