देश की खबरें | 3,500 से अधिक विदेशी नागरिकों को कालीसूची में डाले जाने के खिलाफ याचिकाएं दायर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तबलीगी जमात के कार्यक्रम में कथित तौर पर शामिल होने वाले 35 देशों के 3,500 से अधिक विदेशी नागरिकों को कालीसूची में डाले जाने वाले केंद्र के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में विदेशी नागरिकों की ओर से कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जो फिलहाल भारत में ही हैं।

नयी दिल्ली, 21 जून तबलीगी जमात के कार्यक्रम में कथित तौर पर शामिल होने वाले 35 देशों के 3,500 से अधिक विदेशी नागरिकों को कालीसूची में डाले जाने वाले केंद्र के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में विदेशी नागरिकों की ओर से कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जो फिलहाल भारत में ही हैं।

सात माह की गर्भवती थाईलैंड की महिला द्वारा दायर याचिका समेत चार रिट याचिकाओं में केंद्र के दो अप्रैल को 960 विदेशी नागरिकों और चार जून को 2,500 से अधिक विदेशी नागरिकों को काली सूची में डालने के फैसले को चुनौती दी गई है। इस कारण वे 10 साल तक भारत की यात्रा नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | भारत- चीन सीमा तनाव: एलएसी विवाद पर राहुल गांधी का तंज, कहा- नरेंद्र मोदी वास्तव में ‘सरेंडर मोदी’ हैं.

थाई महिला की याचिका में कहा गया, '' एकपक्षीय लिया गया फैसला नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत का उल्लंघन करता है, खासकर भारत में मौजूद इन विदेशी नागरिकों के मामले में, जिन्हें पहले अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया और कोई नोटिस नहीं दिया गया। इसके परिणामस्वरूप पीड़ित विदेशी नागरिकों को उनके आवाजाही और उनकी नागरिकता वाले देश वापस जाने के अधिकार से वंचित कर दिया गया।''

वकील फुजैल अहमद अय्युबी की ओर से दायर याचिका में दलील दी गई कि भारत में मौजूद 35 देशों के 3,500 से अधिक विदेशी नागरिकों को पृथमदृष्टया अपना बचाव करने का मौका दिए बिना काली सूची में डालना संविधान के अनुच्छेद 21 का घोर उल्लंघन है।

यह भी पढ़े | रूस यात्रा से पहले एलएसी मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सीडीएस व सैन्य प्रमुखों के साथ बैठक.

थाई महिला ने कहा कि वह सात माह की गर्भवती है और अन्य याचिकाकर्ताओं की तरह ही उसे भी मार्च में पृथक-वास में भेजा गया था और उसे मई के अंत में पृथक-वास से रिहा किया गया।

उन्होंने कहा कि अब भी वह प्रतिबंधित आवाजाही के तहत सुविधा केद्र में है और अपने गृह राष्ट्र जाने का कोई रास्ता नहीं है, जहां वह अपने प्रियजनों के साथ सुरक्षा और सम्मान के साथ बच्चे को जन्म दे सके।

याचिका में केंद्र के उपरोक्त फैसले को अमान्य एवं असंवैधानिक करार देने की मांग की गई है।

साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को इन विदेशी नागरिकों को कालीसूची से हटाने और वीजा बहाल करने का निर्देश देने की मांग भी की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\