देश की खबरें | सभी अदालत परिसरों में फाइबर इंटरनेट लगाने की याचिका पर अगले सप्ताह होगी सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि शहर की प्रत्येक अदालत में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की फाइबर लाइन बिछाने के लिए केंद्र और आम आदमी पार्टी सरकार को निर्देश देने संबंधी याचिका पर वह अगले सप्ताह सुनवाई करेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि शहर की प्रत्येक अदालत में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की फाइबर लाइन बिछाने के लिए केंद्र और आम आदमी पार्टी सरकार को निर्देश देने संबंधी याचिका पर वह अगले सप्ताह सुनवाई करेगा।

याचिका में कहा गया है कि महामारी के दौरान प्रभावी रूप से मामलों की सुनवाई हो सके इसके लिए तेज गति वाली इंटरनेट सेवा सुनिश्चित करने के वास्ते फाइबर लाइन बिछाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: कुलभूषण जाधव को फांसी देकर गिलगिट का चुनाव जीतना चाहते हैं इमरान और आर्मी चीफ बाजवा!.

याचिका न्यायमूर्ति नवीन चावला के सामने आई थी जिन्होंने कहा कि यह जनहित याचिका जैसी है।

उन्होंने उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि मामले को 12 अक्टूबर को उचित पीठ के लिए सूचीबद्ध किया जाए।

यह भी पढ़े | रामदास आठवले का राहुल गांधी पर हमला, कहा- हाथरस की तरह राजस्थान में भी वैसी ही घटना घटित हुए हैं लेकिन वे वहां नहीं जाते : 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

याचिका, वकील सत्यनारायण शर्मा द्वारा दाखिल की गई थी।

शर्मा का कहना है कि इंटरनेट की धीमी गति और अवसंरचना की कमी के कारण राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश अदालत परिसरों में न्यायाधीशों और वकीलों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियां हर जगह पर्याप्त सिग्नल या इंटरनेट सुविधा नहीं दे रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\