देश की खबरें | मनीष शुक्ला हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध करने वाली याचिका दायर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, आठ अक्टूबर कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष बृहस्पतिवार को एक जनहित याचिका दायर कर भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई।

याचिका दायर करने वाले पक्ष ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल सरकार के कदमों और शुक्ला हत्याकांड में पुलिस की जांच ने राज्य के कानून-व्यवस्था के प्रति जनता के विश्वास को कमजोर बना दिया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के सरकारी स्कूलों की छात्राओं को कोडिंग और STEM एजुकेशन के बाद अब आप सरकार ने दिया कोडेथाॅन कार्यक्रम में शामिल होने का तोहफा.

शुक्ला के पेशे से वकील और उत्तरी 24 परगना में बैरकपुर बार काउंसिल के सदस्य होने की ओर ध्यान दिलाते हुए, याचिका में अदालत से अनुरोध किया गया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए उनकी हत्या के मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या सीबीआई जैसे केन्द्रीय एजेंसी से करायी जाए, जो राज्य सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में नहीं आती हों।

याचिका दायर करने वाली प्रियंका टिबरेवाल का कहना है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में याचिका मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखी जाएगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की दर को कंट्रोल करने में मिली सफलता, लखनऊ-वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और कानपुर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश.

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के करीबी सहयोगी माने जाने वाले शुक्ला की कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर तीतागढ़ में रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

राज्य सरकार ने मामले की जांच जिला पुलिस से लेकर राज्य सीआईडी को सौंपी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)