देश की खबरें | श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में याचिका दाखिल, ठाकुर जी का भक्त बन मांगा सम्पूर्ण भूमि पर हक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा के कटरा केशवदेव क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को लेकर अदालत में एक और याचिका दाखिल की गयी है।

मथुरा, एक अप्रैल उत्तर प्रदेश के मथुरा के कटरा केशवदेव क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को लेकर अदालत में एक और याचिका दाखिल की गयी है।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी ने स्वयं को भगवान केशवदेव का अनन्य भक्त एवं अनुयायी बताते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि की समस्त भूमि को उनमें निहित होने की बताते हुए उसके सम्पूर्ण हक उन्हें सौंपे जाने की मांग की है।

त्रिपाठी की दलील है कि वे भगवान केशवदेव के वादमित्र हैं और केशवदेव भगवान श्रीकृष्ण के ही अनेक नामों में से एक नाम है। इसलिए वह उनकी व अपनी ओर से यह पक्ष रख रहे हैं कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान एवं शाही ईदगाह इंतजामियां कमेटी के सचिव के बीच वर्ष 1968 में जो समझौता हुआ था, वह पूरी तरह से अवैध था तथा उसका कोई वैधानिक आधार नहीं था।

उन्होंने दलील दी है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान कभी भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मालिक अथवा प्रतिनिधि नहीं रहा। इसलिए यह समझौता निरस्त घोषित कर मंदिर की उक्त 13.37 एकड़ भूमि का मालिकाना हक ठाकुर केशवदेव की ओर से उन्हें सौंपा जाए।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीपक देवकीनन्दन शर्मा ने बताया बुधवार को बताया कि सिविल जज (प्रवर वर्ग) की अदालत ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

कृष्ण जन्मभूमि मामले में अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संरक्षा समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, अखिल भारत हिदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, ठा. केशवदेव मंदिर मल्लपुरा के सेवायत पवन कुमार गोस्वामी उर्फ शास्त्री समेत कई अन्य याचिका दाखिल कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी