देश की खबरें | इंग्लैंड के भारत दौरे से पहले पीटरसन ने द्रविड़ के स्पिन गेंदबाजी खेलने के ‘टिप्स’ पोस्ट किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आने वाली है और इससे पहले उसके पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शनिवार को स्पिन गेंदबाजी को खेलने के वो गुर साझा किये जो कुछ साल पहले राहुल द्रविड़ ने उन्हें दिये थे।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आने वाली है और इससे पहले उसके पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शनिवार को स्पिन गेंदबाजी को खेलने के वो गुर साझा किये जो कुछ साल पहले राहुल द्रविड़ ने उन्हें दिये थे।

वर्ष 2017 में भारत के महान बल्लेबाज द्रविड़ द्वारा उन्हें भेजे गये ईमेल को साझा करते हुए पीटरसन ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से आग्रह किया कि वे इसे डॉम सिबले और जाक क्राउली को दे दे जो श्रीलंका के बायें हाथ के स्पिनर लसिथ एम्बुलदेनिया के खिलाफ स्पिन को खेलने में जूझ रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ चल रही श्रृंखला में एम्बुलदेनिया ने पहले और दूसरे टेस्ट में उनके विकेट चटकाये हैं।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज सिबले और क्राउले को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये टीम में चुना गया है।

द्रविड़ द्वारा भेजे गये ईमेल के दो पन्ने साझा करते हुए पीटरसन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड, इसे प्रिंट करवा लीजिये और सिबले व काउले को दे दीजिये। अगर वे चाहें तो इसके बारे में लंबी चर्चा के लिये वे मुझे फोन कर सकते हैं। ’’

इससे पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘क्राउले और सिबले को वो ईमेल देखना चाहिए जो मुझे द्रविड़ ने स्पिन खेलने के बारे में भेजा था। इससे मेरा गेम ही बदल गया था। ’’

भारत के दौरे पर इंग्लैंड को चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें