विदेश की खबरें | अर्जेंटीना में नि:संतान परिवारों का हिस्सा बन रहे हैं पालतू कुत्ते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आखिरकार, कुत्ते मोमबत्तियां नहीं बुझा सकते। इसलिए वीनस की मालकिन ने हस्तक्षेप किया, एक सांस ली और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मोमबत्तियों को बुझाया, और फिर उसके बाद अपनी अश्वेत मिश्रित नस्ल की मादा वीनस को मांस के स्वाद वाला जन्मदिन का केक परोसा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

आखिरकार, कुत्ते मोमबत्तियां नहीं बुझा सकते। इसलिए वीनस की मालकिन ने हस्तक्षेप किया, एक सांस ली और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मोमबत्तियों को बुझाया, और फिर उसके बाद अपनी अश्वेत मिश्रित नस्ल की मादा वीनस को मांस के स्वाद वाला जन्मदिन का केक परोसा।

बार्टो कैफे की संस्थापक विक्टोरिया फॉन्ट ने कहा, ‘‘ वीनस मेरे लिए बेटी की तरह है।’’

बार्टो कैफे, अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के दक्षिण में स्थित एक बेकरी है, जो कुत्तों के लिए केक बनाती है।

करीब दो दशक पहले, पालतू जानवरों के लिए किसी खास जन्मदिन पार्टी की कल्पना — जिसमें उनके लिए खास केक भी हो — अर्जेंटीना में अजीब मानी जाती।

लेकिन इन दिनों ब्यूनस आयर्स दुनिया में पालतू पशु मालिकों की सबसे अधिक संख्या के कारण सुर्खियों में है। जनमत सर्वेक्षणों से पता चलता है कि शहर के लगभग 80 प्रतिशत घरों में पालतू पशु हैं।

आर्थिक अस्थिरता के लिए कुख्यात अर्जेंटीना में बड़ी संख्या में लोग निःसंतान रहना पसंद कर रहे हैं। कुत्ते अब ऐसे लोगों और उनके परिवारों के सबसे भरोसेमंद साथी बन गए हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार ब्यूनस आयर्स में अब 4,93,600 से अधिक कुत्ते हैं, जबकि शहर में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या 4,60,600 है।

सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने स्वयं को पालतू कुत्तों का “मालिक” नहीं, बल्कि “माता-पिता” बताया।

स्टाइलिस्ट मैगली मैसननेव (34) ने अपने डैचशंड के बारे में कहा, ‘‘सैंड्रो मेरा उद्धारकर्ता है, वह मेरी खुशी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ