जरुरी जानकारी | प्रेस्टीज एस्टेट्स की बिक्री बुकिंग अप्रैल-दिसंबर में 38 प्रतिशत घटकर 10,066 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि के दौरान 38 प्रतिशत घटकर 10,065.7 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने बताया कि नियामकीय मंजूरी में देरी के कारण वह कम आवासीय परियोजनाएं शुरू कर सकी।

नयी दिल्ली, दो फरवरी रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि के दौरान 38 प्रतिशत घटकर 10,065.7 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने बताया कि नियामकीय मंजूरी में देरी के कारण वह कम आवासीय परियोजनाएं शुरू कर सकी।

बेंगलुरु स्थित प्रेस्टीज एस्टेट्स देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से है।

अपनी हालिया निवेशक प्रस्तुति के अनुसार, कंपनी ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) के पहले नौ महीनों के दौरान 13,128 रुपये प्रति वर्ग फुट की औसत कीमत पर 80.9 लाख वर्ग फुट क्षेत्र बेचा।

बेची गई इकाइयों की संख्या 3,618 थी, जबकि बिक्री मूल्य 10,065.7 करोड़ रुपये और ग्राहकों से संग्रह 8,910.9 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कुल बिक्री बुकिंग में गिरावट के बावजूद, प्रेस्टीज एस्टेट्स को पूरे वित्त वर्ष में 24,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग मिलने का भरोसा है, क्योंकि घरों की मांग मजबूत बनी हुई है।

पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स की बिक्री बुकिंग 63 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 21,040 करोड़ रुपये थी, जो उससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में 12,931 करोड़ रुपये थी।

प्रेस्टीज ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) इरफान रज्जाक ने कहा, “हम आगामी पेशकश को लेकर आशावादी हैं। हमारी कई बड़ी परियोजनाएं मंजूरी के अंतिम चरण में हैं और अगले कुछ सप्ताह में उनके पेश होने की उम्मीद है।”

प्रेस्टीज एस्टेट्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारी गिरावट के साथ 17.7 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 116.3 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी