जरुरी जानकारी | पीईएसबी को एनटीपीसी के सीएमडी पद के लिए नहीं मिला कोई उपयुक्त उम्मीदवार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने बुधवार को देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद के लिए एक दर्जन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया लेकिन उनमें से कोई भी उपयुक्त नहीं पाया गया।
नयी दिल्ली, 21 मई लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने बुधवार को देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद के लिए एक दर्जन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया लेकिन उनमें से कोई भी उपयुक्त नहीं पाया गया।
सार्वजनिक उपक्रमों के शीर्ष पदों के लिए चयन करने वाले निकाय पीईएसबी ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी।
पीईएसबी ने वेबसाइट पर डाली एक सूचना में कहा, ‘‘बोर्ड ने पद के लिए किसी भी उम्मीदवार की अनुशंसा नहीं की और प्रशासनिक मंत्रालय/विभाग को चयन के लिए आगे की कार्रवाई का उचित तरीका चुनने की सलाह दी।’’
पीईएसबी ने एनटीपीसी के सीएमडी पद के लिए एक दर्जन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जिनमें से आधे एनटीपीसी और अन्य सार्वजनिक फर्मों के निदेशक थे। लेकिन इनमें से कोई भी उम्मीदवार 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे मौजूदा सीएमडी गुरदीप सिंह की जगह लेने के उपयुक्त नहीं पाया गया।
इसके साथ ही एनटीपीसी उन सार्वजनिक कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है जिसके शीर्ष पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश कर पाने में पीईएसबी को मुश्किलें पेश आ रही हैं।
2021 से, पीईएसबी कम से कम चार अन्य पीएसयू- ओएनजीसी, इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के लिए उपयुक्त उम्मीदवार खोज पाने में नाकाम रहा है। ऐसे में इन कंपनियों के लिए खोज-सह-चयन समिति का रास्ता अपनाया गया।
खोज-सह-चयन समिति चयन में अपेक्षाकृत अधिक लचीलापन प्रदान करती है क्योंकि यह पीएसयू ढांचे के बाहर के उम्मीदवारों पर भी विचार कर सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)