देश की खबरें | कोविड देखभाल केंद्र से भागा व्यक्ति, शव बरामद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 अगस्त महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर में स्थित कोविड—19 देखभाल केंद्र से 10 अगस्त को भागने के कुछ ही घंटे बाद 32 वर्षीय व्यक्ति का शव सड़क पर बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी मंगलवार को जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि वह जलगांव जिले के ववाडे गांव का रहने वाला था और सोमवार की सुबह उसे अमलनेर तहसील स्थित देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया था ।

यह भी पढ़े | Manish Sisodia ने कहा- बोर्ड परीक्षा को सरल बनाने के प्रस्ताव से छात्रों के रट्टा लगाने की समस्या हल नहीं होगी.

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों एवं अस्पतालकर्मियों ने यह महसूस किया कि व्यक्ति सोमवार को केंद्र में नहीं था। रविवार को केंद्र में बहुत भीड़ थी जब उसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी ।

अधिकारी ने बताया कि उसका शव अमलनेर नगर परिषद के इमारत के सामने सोमवार की शाम को मिला ।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को देखते हुए नोएडा के सेक्टर 33 स्थित इस्कॉन मंदिर में इस साल भक्तों को नहीं मिलेगा प्रवेश: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि अस्पताल में करीब 40 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि इसकी क्षमता 20 बिस्तरों की है। अस्पताल ने उसके लापता होने के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है ।

स्थानीय भाजपा नेता ने दावा किया कि यह अलमनेर की कोई अकेली घटना नहीं है।

नेता ने केन्द्र पर तैनात पुलिसकर्मियों की तादाद बढ़ाने की मांग की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)