मुंबई, 20 जून सेना से भागे और बाद में बर्खास्त किये गए एक व्यक्ति को शनिवार दोपहर महाराष्ट्र के अहमदनगर में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वह सेना का अधिकारी बनकर घूमता था।
यह भी पढ़े | लॉकडाउन आपातकाल जैसा नहीं, जमानत का अधिकार नहीं छीन सकते: सुप्रीम कोर्ट.
अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने कहा कि कर्नाटक के बेलगाम के निवासी प्रशांत उर्फ पार्शराम भाउराव पाटिल को जम्मू-कश्मीर में सैन्य खुफिया इकाई से मिली गुप्त सूचना के बाद दत्तानगर एमआईडीसी इलाके में पकड़ लिया गया।
एक और अधिकारी ने बताया, ''हमारी जांच में पता चला है कि वह असम राइफल्स में अपनी सेवा के दौरान डिफॉल्टर था और 2014 में बल से भाग गया था। वह चोरी और धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल था।''
यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में आज सबसे ज्यादा 160 मौतें: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस ने उसके पास से सेना के कई फर्जी पहचान पत्र, सीएसडी कार्ड, मां और पत्नी के नाम के आश्रित कार्ड, आधार और पहचान कार्ड, सेना की एक मोहर और पांच मोबाइल फोन बरामद किये हैं।
अधिकारी ने बताया, '' उसे सेना से बर्खास्त कर दिया गया था, फिर भी वह वर्दी पहनकर 'आर्मी ऑन ड्यूटी' के बोर्ड लगे वाहन में घूमता था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY