देश की खबरें | हत्या के मामले में वांछित व्यक्ति की असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कामरूप जिले में अपहरण और हत्या के एक मामले में वांछित अपराधी की पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई है। यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस आरोपी को पकड़ने गई थी।

रंगिया, 30 नवंबर असम के कामरूप जिले में अपहरण और हत्या के एक मामले में वांछित अपराधी की पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई है। यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस आरोपी को पकड़ने गई थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना हाजो थाना क्षेत्र में हुई है। उनके मुताबिक, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके घर गई थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को देखकर संदिग्ध ने कथित रूप से गोली चलाई और जब पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की तो उसे गोली लग गई।

उसकी गौहाटी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति शफीक उल अली को अगवा करने और उसकी हत्या करने के मामले में वांछित था।

उन्होंने बताया कि अली को रविवार को कथित रूप से अगवा कर लिया गया था और बाद में उदलगुड़ी जिले के एक गांव से उसका शव मिला था।

पुलिस ने बताया कि उसने संदिग्ध के पास से .32 की एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि अली के मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।

मई से पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम 27 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 48 अन्य जख्मी हुए हैं जिनमें कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू