व्यक्ति ने सफदरगंज अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदने की धमकी दी

हालांकि पुलिस का कहना है कि वह व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित नहीं है बल्कि मानसिक रुप से बीमार है।

जमात

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल कोरोना वायरस से संक्रमित होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने रविवार को सफदरगंज अस्पताल की तीसरी मंजिल की खिड़की पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा जिससे अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

हालांकि पुलिस का कहना है कि वह व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित नहीं है बल्कि मानसिक रुप से बीमार है।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना दोपहर 2:42 बजे मिली।

अग्निशमन विभाग द्वारा साझा किए गए वीडियो में वह व्यक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल की खिड़की पर बैठा देखा जा सकता है। उसने किसी के पास आने पर कूदने की धमकी भी दी।

एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि उस व्यक्ति के हाथ में धारदार ब्लेड थी और वह खुद को कोरोना वायरस से संक्रमित बता रहा था। उसने कहा कि अगर कोई उसके करीब गया तो वह अपना हाथ काटकर पास आने वाले पर खून छिड़कर वायरस फैलायेगा।

उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग अंतत: शाम 4.15 बजे सीढ़ी का उपयोग कर उसे नीचे लाने में कामयाब रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट