देश की खबरें | दक्षिण पूर्वी दिल्ली में पैसे के विवाद में व्यक्ति को मारी गोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में चार व्यक्तियों ने पैसे के विवाद में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दक्षिण पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में चार व्यक्तियों ने पैसे के विवाद में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान नेताओं और सरकार के बीच बैठक खत्म, नहीं निकला कोई हल, 9 दिसंबर को फिर होगी बातचीत.

उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार शाम सात बजकर करीब 40 मिनट पर हुई।

पुलिस ने कहा कि पैसे को लेकर किसी विवाद के सिलसिले में दाऊद नामक एक व्यक्ति ने उमैर अली खान को सीसी मार्केट में परवेज मिगलानी से मिलने के लिए बुलाया था।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: अभिनेता दिलजीत दोसांझ की मांग, कहा- किसानों की मांगे माने सरकार.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा, “जब वह वहां पहुंचा तो दाऊद, आतिश उर्फ कबीर, फरहाद और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ झगड़ा किया और उसे गोली मार दी। खान के दोनों पैर में गोली लगी है।”

मीणा ने कहा कि खान का दोस्त शोएब उसे होली फेमिली अस्पताल लेकर गया।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दाऊद अबुल फजल एन्क्लेव का रहने वाला है जबकि कबीर और फरहाद जाकिर नगर के निवासी हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट