देश की खबरें | शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर संधू की हत्या में शामिल व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने 2020 में शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की हत्या में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़, नौ अगस्त पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने 2020 में शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की हत्या में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि दोनों अपराधियों की पहचान गुरविंदर सिंह और संदीप सिंह के रूप में की गई है तथा वे कथित रूप से सीमा पार नशीले पदार्थों व हथियारों की तस्करी में संलिप्त थे।

यादव के मुताबिक, गुरविंदर सिंह शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक है।

उन्होंने ट्वीट किया, “एक अभियान के तहत तरन तारन पुलिस ने सुख बिखारीवाल और हैरी चठा के करीबी सहयोगियों गुरविंदर सिंह और संदीप सिंह को गिरफ्तार किया। वे सीमा पार विस्फोटक, मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी में संलिप्त थे। मामले में आगे की जांच जारी है।”

यादव ने कहा, “गुरविंदर सिंह उर्फ ​​बाबा/राजा कॉमरेड बलविंदर सिंह संधू और एनआईए के एक पीओ की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक है।”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 635 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल, दो मैगजीन, 13 कारतूस, 100 ग्राम अफीम, 3.95 लाख रुपये नकद और एक कार भी बरामद की है।

पंजाब में आतंकवाद से लड़ने वाले शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की अक्टूबर 2020 में तरन तारन जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पारुल प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\