कोलकाता में व्यक्ति ने अस्पताल पर कोविड-19 से हुई पिता की मौत की सूचना नहीं देने का आरोप लगाया

एमआर बांगुर अस्पताल के अधिकारियों ने, जहां उनका इलाज चल रहा था, हालांकि, दावा किया कि परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया था, जिन्हें पृथकवास में रखा गया है।

जमात

कोलकाता, सात मई कोलकाता के एक अस्पताल में पिछले हफ्ते कोविड-19 से जान गंवाने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति के परिजनों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें उनके शव का अंतिम संस्कार किए जाने के तीन दिन बाद भी उनके निधन की सूचना नहीं दी थी।

एमआर बांगुर अस्पताल के अधिकारियों ने, जहां उनका इलाज चल रहा था, हालांकि, दावा किया कि परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया था, जिन्हें पृथकवास में रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मध्य कोलकाता के केशब चंद्र सेन स्ट्रीट के रहने वाले बुजुर्ग को 29 अप्रैल को एमआर बांगुर अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी मृत्यु दो मई को हुई थी। उसी दिन शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

बुजुर्ग की पत्नी, दो बेटे और एक बहू को राजरहाट में पृथकवास में भेजा गया था। मौत के बाद अस्पताल ने न तो उनसे और न ही बैरकपुर में रहने वाले उसके दूसरे बेटे से संपर्क किया।

उस व्यक्ति के सबसे छोटे बेटे अरिजीत सेन ने यह आरोप लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी