देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा जिले में बुधवार को एक व्यक्ति को छह वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोटा, 13 अक्टूबर राजस्थान के कोटा जिले में बुधवार को एक व्यक्ति को छह वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रणपुर थाने के प्रभारी (एसएचओ) बलबीर सिंह ने बताया कि नाबालिग के माता-पिता के अनुसार, बुधवार तड़के तीन से चार बजे के बीच अज्ञात आरोपी उनके घर में घुस गया और कमरे में सो रही बच्ची व घर में रखा मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।

सिंह ने कहा, आरोपी नाबालिग को किसी सूनसान जगह पर ले गया और वहां कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, किसी के आने की आवाज सुनकर वह मौके से फरार हो गया।

सिंह के मुताबिक, नाबालिग के घर लौटने पर माता-पिता को लगा कि वह शौचालय गई थी, लेकिन बच्ची के शरीर पर खून के धब्बे देखने के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय जांच में बलात्कार की पुष्टि होने के एक घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, अधिकारी ने आरोपी के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें