देश की खबरें | लोगों का भरोसा हमें काम करने, अपने वादे पूरे करने की ताकत देता है: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कहा कि एक साल पहले आज ही के दिन ओडिशा की जनता ने विकास को चुना था और भारतीय जनता पार्टी को राज्य में ‘‘जनता की सरकार’’ बनाने का आशीर्वाद दिया था, जिससे नवीन पटनायक नीत बीजू जनता दल का 24 साल का शासन खत्म हो गया था।

भुवनेश्वर, चार जून मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कहा कि एक साल पहले आज ही के दिन ओडिशा की जनता ने विकास को चुना था और भारतीय जनता पार्टी को राज्य में ‘‘जनता की सरकार’’ बनाने का आशीर्वाद दिया था, जिससे नवीन पटनायक नीत बीजू जनता दल का 24 साल का शासन खत्म हो गया था।

उन्होंने कहा कि यह सत्य की जीत है, ओडिया अस्मिता की जीत है।

माझी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक वर्ष पहले, आज के ही दिन आपने विकास को चुना था; आप ओडिशा में सकारात्मक परिवर्तन चाहते थे और भारतीय जनता पार्टी को जनता की सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया था। ये सत्य की जीत थी, अस्मिता की जीत थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपका विश्वास हमें काम करने की शक्ति देता है। आपका विश्वास हमें अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। आपने हम पर जो विश्वास, भरोसा और उम्मीद जताई है, उसके सम्मान में हमारी सरकार ओडिशा के लोगों की सेवा करके एक समृद्ध और विकसित ओडिशा के निर्माण के लिए प्रयास करती रही है और करती रहेगी।’’

भाजपा ने औपचारिक रूप से 12 जून 2024 को राज्य में अपनी सरकार बनाई थी जब उसे चार जून को 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीट प्राप्त करने के बाद विजेता घोषित किया गया था। इस चुनाव में बीजद ने 51, कांग्रेस ने 14, माकपा ने एक और निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीट पर जीत हासिल की थी।

क्योंझर विधानसभा सीट से जीतने वाले माझी को ओडिशा में भाजपा ने अपने पहले मुख्यमंत्री के रूप में आश्चर्यजनक ढंग से चुना था। माझी ने 12 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में दो उपमुख्यमंत्रियों और 13 अन्य मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान