देश की खबरें | संविधान में आस्था रखने वाले लोग 25 जून 1975 को कभी नहीं भूल सकते: भजनलाल शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि भारत के संविधान और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले लोग 25 जून 1975 का दिन कभी नहीं भूल सकते, जिस दिन देश में आपातकाल लगाया गया था।

जयपुर, 25 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि भारत के संविधान और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले लोग 25 जून 1975 का दिन कभी नहीं भूल सकते, जिस दिन देश में आपातकाल लगाया गया था।

उन्होंने कहा कि आज जो लोग लोकतंत्र और संविधान को बचाने का ढोंग कर रहे हैं, उनके द्वारा देश में लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र पर काले धब्बे के समान है।

मुख्यमंत्री ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में संविधान संरक्षण मंच द्वारा आयोजित 'संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता' विषय पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो हमारे लोकतंत्र की नींव और सामाजिक न्याय की प्रेरणा है।

शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में तैयार यह दस्तावेज न केवल हमारे संवैधानिक ढांचे को परिभाषित करता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और न्याय मिले।

शर्मा ने कहा कि आपातकाल के दौरान देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों सहित सभी संवैधानिक अधिकारों को जबरन छीन लिया गया था। मीडिया पर सेंसरशिप लगाकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला गया था।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार संविधान को सर्वोच्च मानती है, और उन्होंने देश के संविधान की रक्षा पूरी निष्ठा से करने का अपना वादा बार-बार दोहराया है।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकारों ने आंबेडकर के आदर्शों का पालन किया और उनसे जुड़े तीर्थ स्थलों का विकास किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू