जरुरी जानकारी | फ्लैट के बजाय जमीन खरीदना चाहते हैं लोग, ढाई साल में भूखंडों के दाम 38 प्रतिशत तक बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महामारी के बाद लोगों का निवेश के लिहाज से जमीन के प्रति आकर्षण बढ़ा है। फ्लैट के मुकाबले जमीन के दाम में तेज वृद्धि से इसका पता चलता है।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई महामारी के बाद लोगों का निवेश के लिहाज से जमीन के प्रति आकर्षण बढ़ा है। फ्लैट के मुकाबले जमीन के दाम में तेज वृद्धि से इसका पता चलता है।

संपत्ति के बारे में परामर्श देने वाली एनारॉक ने एक रिपोर्ट में यह कहा कि देश के सात प्रमुख शहरों में भूखंडों का औसत मूल्य पिछले ढाई साल में 38 प्रतिशत तक बढ़ा है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास की जमीन की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है।

ये सात शहर हैं...बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, मुंबई महानगर क्षेत्र और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली। इन क्षेत्रों में जमीन की कीमतों में करीब ढाई साल में अच्छा इजाफा हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास की जमीन के मूल्य में सबसे अधिक 38 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस क्षेत्र में भूखंडों की औसत कीमत 2,220 रुपये वर्ग फुट रही जो 2019 के अंत में 1,600 वर्ग फुट थी।

ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) यानी नोएडा एक्सटेंशन में जमीन की कीमत 36 प्रतिशत तक बढ़ी। यहां भूखंड का मूल्य इस साल जून में 4,500 रुपये प्रति वर्ग फुट रहा जबकि 2019 के अंत में 3,300 रुपये वर्ग फुट था।

फरीदाबाद के नहरपार में भूखंड की कीमत 29 प्रतिशत बढ़कर 4,500 रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंच गयी है जो 2019 के अंत में 3,500 रुपये प्रति वर्ग फुट थी।

एनारॉक समूह के उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा, ‘‘महामारी के बाद संपत्ति में निवेश करने वालों के लिये जमीन आकर्षक हुई है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि बेहतर चुने गये भूखंड, अपार्टमेंट की तुलना में कहीं अच्छा रिटर्न दे रहे हैं।’’

परामर्श कंपनी ने कहा कि रियल्टी क्षेत्र की बड़ी कंपनियां अब भूखंड उपलब्ध कराने के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। यह अब छोटे और असंगठित रूप से काम करने वाली इकाइयों का मजबूत क्षेत्र नहीं रह गया है।

एनारॉक ने कहा, ‘‘ब्रांड लाभ के साथ भूखंड अब सम्मान की बात हो रहे हैं। ज्यादातर खरीदार क्षेत्र की बड़ी कंपनियों से जमीन लेना पसंद कर रहे हैं।’’

रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु में, 2019 के बाद से देवनहल्ली (18 प्रतिशत), अत्तिबेले में (24 प्रतिशत) और डोड्डाबल्लापुर रोड (18 प्रतिशत) के आसपास के भूखंडों के दाम बढ़े हैं।

आंकड़ों के अनुसार, चेन्नई में, पूनमल्ली में भूखंड की औसत कीमत में 22 प्रतिशत जबकि तांबरम में 25 प्रतिशत और नवलूर में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हैदराबाद में मेडचल, आदिबतला और घाटकेसर में भूखंड की औसत कीमतों में क्रमशः 21 प्रतिशत, 24 प्रतिशत और 26 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

कोलकाता के हावड़ा में भूखंड के दाम 20 प्रतिशत बढ़े हैं।

एनारॉक के अनुसार, पुणे के हिंजवडी में भूखंड के दाम क्रमश: 24 प्रतिशत, चाकण में 18 प्रतिशत और मंजरी में 18 प्रतिशत बढ़े हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वास्तव में मझोले शहरों में चारदीवारी यानी गेट वाले भूखंडों की मांग अधिक है।

एनारॉक के अनुसार, ‘‘भूखंडों के मामले में दाम में कमी नहीं देखी गयी। इसकी कीमत हमेशा बढ़ती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\