देश की खबरें | मथुरा में रेलवे लाइन की जगह सड़क बनाने पर लोगों ने की सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ नारेबाजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले में स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक मथुरा-वृंदावन रेलवे लाइन के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

मथुरा (उप्र), 17 जुलाई मथुरा जिले में स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक मथुरा-वृंदावन रेलवे लाइन के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने रेलवे लाइन की जगह सड़क बनाने की प्रस्तावित परियोजना पर रोष व्यक्त किया और तीर्थ विकास परिषद और स्थानीय सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ नारेबाजी की।

बुधवार को हुए इस प्रदर्शन में शामिल स्थानीय निवासी दीपक पाराशर ने ट्रेन को बंद करने के सरकार के फ़ैसले की आलोचना की और कहा, ‘‘जयपुर के महाराजा के इस उपहार और वृंदावन की विरासत को मिटाने के किसी भी कदम का विरोध किया जाएगा।’’

उन्होंने सांसद हेमा मालिनी और प्रशासन पर मथुरा को वृंदावन से जोड़ने वाली लगभग 15 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन को रोकने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में शामिल नीलम गोस्वामी ने कहा, ‘‘हमें अपनी ट्रेन वापस चाहिए। वृंदावन को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है।’’

इस बीच, सांसद हेमा मालिनी ने एक बयान में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि रेलवे ने 2016 में मीटर गेज से ब्रॉड गेज में आमान परिवर्तन का फैसला किया था और मरम्मत में बहुत ज्यादा खर्च को वृंदावन और मथुरा के बीच रेल परिचालन रोकने का कारण बताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी