लोगों को कांग्रेस को अपना वोट देकर वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए: असदुद्दीन ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने देश में अपनी जड़ें एवं ताकत को खो दिया है, इसलिए लोगों को कांग्रेस को अपना वोट देकर वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए.
जबलपुर (मप्र), 28 जून : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने देश में अपनी जड़ें एवं ताकत को खो दिया है, इसलिए लोगों को कांग्रेस को अपना वोट देकर वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार भारतीय क्षेत्र में चीनी घुसपैठ को रोकने में विफल रही है. यह भी पढ़ें : Maharashtra Political Crisis: गुवाहाटी के होटल में इनडोर गेम खेल रहे शिवसेना के बागी विधायक
ओवैसी ने मध्यप्रदेश में अगले महीने होने वाले नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए यहां आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. एआईएमआईएम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में पहली बार नगरपालिका चुनाव लड़ रही है.
Tags
संबंधित खबरें
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, 25 साल बाद इतना छोटा चुनावी कार्यक्रम
Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 65 नामों का ऐलान
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
लोकसभा ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया: ध्वनि मत से हारा विपक्ष, सदन में भारी हंगामा
\