देश की खबरें | मतदाता सूची संशोधन के लिए निर्वाचन अधिकारियों को दस्तावेज न दिखाएं लोग : राबड़ी देवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को लोगों से कहा कि जब निर्वाचन अधिकारी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के लिए उनके घर आएं तो वे मतदाता पहचान पत्र के अलावा कोई भी दस्तावेज दिखाने से इनकार कर दें।

पटना, पांच जुलाई बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को लोगों से कहा कि जब निर्वाचन अधिकारी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के लिए उनके घर आएं तो वे मतदाता पहचान पत्र के अलावा कोई भी दस्तावेज दिखाने से इनकार कर दें।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राबड़ी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में यह बात कही।

बैठक में पार्टी संस्थापक लालू प्रसाद को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र भी दिया गया। उन्हें राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन का अधिकार भी दिया गया।

बैठक के दौरान राबड़ी देवी ने आरोप लगाया, ‘‘केंद्र और राज्य की सरकारों ने देश को बिक्री के लिए रख दिया है। अब उन्होंने गरीबों को उनके मताधिकार से वंचित करने की साजिश रची है, जब बिहार विधानसभा चुनाव में तीन महीने से भी कम समय बचा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे राज्य से लोग यहां मौजूद हैं। मैं उन्हें सलाह देती हूं कि वे अपने मतदाता पहचान पत्र के अलावा कोई और दस्तावेज न दिखाएं। जब ऐसा करने के लिए कहा जाए तो मना कर दें।’’

राबड़ी देवी ने कहा कि नए दस्तावेज जमा करने की मांग अनुचित है।

बिहार विधानपरिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी ने पूछा, ‘‘अधिकारी चाहते हैं कि लोग अपने माता-पिता का जन्म प्रमाण पत्र दिखाएं। जिस व्यक्ति के परिवार के सभी सदस्य बहुत पहले गुजर गये होंगे, वह पहचान का ऐसा प्रमाण कैसे ला पाएगा?’’

उन्होंने कहा, ‘‘आखिरी बार गहन पुनरीक्षण 20 साल से अधिक समय पहले हुआ था। ग्यारह साल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में हैं और अब तक इस अभ्यास की कोई जरूरत महसूस नहीं की गई और अचानक वे इसे एक महीने में पूरा करना चाहते हैं।’’

राज्य की राजधानी स्थित विशाल बापू सभागार में आयोजित बैठक में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव सहित अन्य शीर्ष नेता भी शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया