देश की खबरें | जिरीबाम में तीन शव मिलने के बाद इंफाल घाटी में लोगों ने किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के जिरीबाम जिले में तीन लोगों के शव बरामद होने के बाद इंफाल घाटी के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।

इंफाल, 16 नवंबर मणिपुर के जिरीबाम जिले में तीन लोगों के शव बरामद होने के बाद इंफाल घाटी के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।

मणिपुर-असम सीमा पर जिरी नदी एवं बराक नदी के संगम के पास तीन शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों को संदेह है कि ये शव जिरीबाम जिले से लापता हुए छह लोगों में से तीन के हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों में अधिकतर महिलाएं थीं। उन्होंने इंफाल पश्चिम जिले के क्वाकेथेल क्षेत्र और सागोलबंद तेरा में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए टायर जलाकर मुख्य सड़कों को अवरूद्ध कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मणिपुर के मुख्य बाजार ख्वाइरामबंद में महिला विक्रेताओं ने इस घटना के विरोध में रैली निकाली, जबकि इंफाल में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

जिरीबाम में तीन शवों के बरामद होने की खबर जैसे ही फैली तो लोगों ने दुकानें और बाजार बंद कर दिए।

बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग और इंफाल पूर्व जिले के लामलोंग में भी स्थानीय लोगों ने इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया।

राज्य सरकार ने पहले ही शनिवार को स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मणिपुर-असम सीमा पर जिरी नदी एवं बराक नदी के संगम के पास शुक्रवार रात एक महिला और दो बच्चों के शव बरामद किए गए। ऐसा संदेह है कि ये शव जिरीबाम जिले से लापता छह लोगों में से तीन के हैं।

इन तीन शवों को असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एसएचसीएच) लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया।

जिरीबाम जिले में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई थी जिसके बाद से राहत शिविर में रहने वाली तीन महिलाएं और तीन बच्चे लापता हो गए थे। मेइती संगठनों ने आरोप लगाया था कि भागते वक्त उग्रवादियों ने ही उनका अपहरण किया है वहीं पुलिस ने कहा था कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया