जरुरी जानकारी | भारतीय मूल के लोग अमेरिकी उपभोक्ताओं के दिल-दिमाग को जीत सकते हैं: आनंद महिंद्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को कहा कि भारतीय-अमेरिकी नेतृत्व न केवल तकनीक में आगे है, बल्कि अमेरिकी उपभोक्ताओं के दिलोदिमाग को भी जीत सकता है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को कहा कि भारतीय-अमेरिकी नेतृत्व न केवल तकनीक में आगे है, बल्कि अमेरिकी उपभोक्ताओं के दिलोदिमाग को भी जीत सकता है।

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अमेरिकी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (पीएंडजी) के अगले मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में भारत में जन्मे शैलेश जेजुरिकर की नियुक्ति इस बात को एक बार फिर साबित करती है।

शैलेश जेजुरिकर की प्रस्तावित पदोन्नति की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए, महिंद्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि इस खबर का महिंद्रा समूह के लिए एक विशेष अर्थ है, क्योंकि ‘‘शैलेश हमारे अपने राजेश जेजुरिकर, कार्यकारी निदेशक और सीईओ (ऑटो और कृषि क्षेत्र) एमएंडएम लिमिटेड के छोटे भाई हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रॉक्टर एंड गैंबल को ब्रांड बनाने में महारत हासिल है, जिसने पीढ़ियों से उपभोक्ता व्यवहार को परिभाषित किया है। शैलेश जेजुरिकर की सीईओ के रूप में नियुक्ति एक बार फिर साबित करती है कि भारतीय-अमेरिकी नेतृत्व न केवल तकनीक में आगे हैं, बल्कि अमेरिकी उपभोक्ताओं के दिल-दिमाग को भी जीत सकते हैं।''

राजेश जेजुरिकर के साथ शैलेश के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए महिंद्रा ने लिखा, ‘‘हमारा ‘विस्तारित परिवार’ हमारा गौरव है!... बधाई हो शैलेश... आगे बढ़ते रहो! अमेरिकी एफएमसीजी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल ने भारत में जन्मे शैलेश जेजुरिकर को अपना अगला सीईओ नियुक्त किया है। वह एक जनवरी, 2026 से उपभोक्ता वस्तुओं की इस बहुराष्ट्रीय कंपनी का नेतृत्व करेंगे।''

पीएंडजी ने एक बयान में कहा कि 1989 में कंपनी में सहायक ब्रांड प्रबंधक के रूप में शामिल हुए 58 वर्षीय शैलेश जेजुरिकर, शीर्ष नेतृत्व परिवर्तन के तहत जॉन मोलर की जगह लेंगे।

वह पिछले छह वर्षों से पीएंडजी के मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\