देश की खबरें | संविधान को कमजोर कर रहे हैं सत्ता में बैठे लोग : टीकाराम जूली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि सत्ता में बैठे हुए लोग संविधान को कमजोर कर रहे हैं।

जयपुर, 21 मई राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि सत्ता में बैठे हुए लोग संविधान को कमजोर कर रहे हैं।

जूली ने पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी व पुष्पांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ''एक ओर राजीव गांधी ने संविधान को मजबूत कर लोकतांत्रिक अधिकार गांवों में रहने वाले लोगों को दिए, वहीं दूसरी ओर आज सत्ता में बैठे लोग संविधान को कमजोर करने में लगे हैं।''

कांग्रेस नेता ने कहा कि जो निर्णय प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी ने किए वे आज देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो युवाओं को भ्रमित कर 2014 में केंद्र की सत्ता प्राप्त कर ली। किन्तु 11 साल हो गये आज तक युवाओं के लिये कोई काम नहीं किया, ना रोजगार दिया, ना महंगाई कम की, बल्कि युवा हितों पर कुठाराघात करने का कार्य किया।''

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,''जो सत्ता में बैठे लोग हैं उन्होंने कभी उंगली नहीं कटाई। लेकिन वे देश की एकता और अखण्डता के लिये अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले हमारे कांग्रेस के महान नेताओं के खिलाफ तथ्यहीन बातों से दुष्प्रचार कर रहे हैं।''

गहलोत ने कहा कि आज संघर्ष का समय है और जो इस वक्त पार्टी में मजबूती के साथ खड़ा रहेगा वही भविष्य का नेता होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\