'भारत में लोग कोहली को नहीं चुनने के कारण ढूंढते हैं', Ricky Ponting ने Virat Kohli को लेकर दिया बड़ा बयान

आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग हैरान हैं कि भारत में लोग विराट कोहली को राष्ट्रीय टीम में नहीं चुनने के कारण क्यो ढूंढते हैं और उनका कहना है कि यह करिश्माई बल्लेबाज टी20 विश्व कप के लिये उनकी पहली पसंद है.

Ricky Ponting (Photo Credit: Facebook)

बेंगलुरू, 22 मई: आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग हैरान हैं कि भारत में लोग विराट कोहली को राष्ट्रीय टीम में नहीं चुनने के कारण क्यो ढूंढते हैं और उनका कहना है कि यह करिश्माई बल्लेबाज टी20 विश्व कप के लिये उनकी पहली पसंद है. यह भी पढ़ें: IPL 2024: 'हम हर मौका का फायदा उठाने में सफल रहे', KKR vs SRH मैच के बाद बोले श्रेयस अय्यर

आईपीएल में 14 मैचों में 708 रन बना चुके कोहली जबर्दस्त फॉर्म में हैं लेकिन उनके स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने कहा ,‘‘ यह बहुत हैरानी भरा है. मुझे लगता है कि भारत में लोग हमेशा उसे राष्ट्रीय टीम में नहीं चुनने के कारण ढूंढते रहते हैं या यह जताने की कोशिश में रहते हैं कि वह टी20 क्रिकेट में बाकियों की तरह बेहतरीन नहीं है.’’

पोंटिंग का मानना है कि अगले महीने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में कोहली को कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करना चाहिये क्योंकि बाद में सूर्यकुमार यादव समेत अन्य तेजी से रन बना सकते हैं .

उन्होंने कहा ,‘‘ सलामी जोड़ी को लेकर चयनकर्ताओं को फैसला लेना है क्योंकि यशस्वी जायसवाल भी टीम में है. जायसवाल के बल्लेबाजी क्रम पर फैसला लेना होगा लेकिन मुझे यकीन है कि पारी का आगाज कोहली और रोहित करेंगे.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह शीर्षक्रम में भूमिका बखूबी निभा सकता है. सूर्यकुमार और बाकी बल्लेबाज बाद में तेजी से रन बना सकते हैं.’’ पोंटिंग ने कहा कि आजकल क्रिकेट में औसत से अधिक तरजीह स्ट्राइक रेट को मिल रही है लेकिन भारतीय टीम के लिये कोहली की उपयोगिता को कमतर नहीं आंका जा सकता.

उन्होंने कहा ,‘‘ तीन या चार साल पहले टीमें सोचती थी कि शीर्षक्रम पर कोई 80 या 100 रन बना ले , भले ही इसके लिये 60 गेंद खेल जाये । लेकिन अब टीमें चाहती है कि बल्लेबाज 15 गेंद में 40 रन बना जाये. मेरा मानना है कि दबाव के क्षणों में बड़े मैचों में विराट कोहली जैसा क्रिकेटर ही चाहिये.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें