देश की खबरें | गोवा में लोगों ने आधी रात को प्रार्थना सभा के साथ क्रिसमस के जश्न की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने आधी रात को सामूहिक प्रार्थना सभाओं के जरिये क्रिसमस के जश्न की शुरुआत की। इस दौरान, तटों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

पणजी, 25 दिसंबर गोवा में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने आधी रात को सामूहिक प्रार्थना सभाओं के जरिये क्रिसमस के जश्न की शुरुआत की। इस दौरान, तटों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

गोवा में क्रिसमस का जश्न शनिवार को रात करीब 11 बजे से विभिन्न गिरजाघरों एवं अन्य स्थानों पर शुरू हुआ, जो रविवार तड़के तक चला। आधी रात को पारंपरिक परिधान पहने लोगों ने ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया।

गोवा की आबादी में ईसाइयों की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है। कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद राज्य में यह पहला क्रिसमस है, जो बिना किसी पाबंदियों के मनाया गया।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘क्रिसमस का त्योहार खुशी और उल्लास से भरा होता है। आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। सभी के जीवन में शांति, सेहत एवं समृद्धि की कामना करता हूं।’’

गिरजाघरों के बाहर लोगों ने सड़कों सारी रात जश्न मनाया। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक क्रिसमय और नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा पहुंचे हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यातायात को सुचारू बनाने और कानून-व्यवस्था की किसी समस्या को रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

अधिकारी के मुताबिक, गोवा पुलिस यह भी सुनिश्चित करने की कोशिशों में जुटी है कि नए साल का जश्न सुचारू ढंग से संपन्न हो जाए।

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने पर्यटकों के संबंध में कहा, ‘‘मैं कामना करता हूं कि हमारे प्रदेश में आने का उनका अनुभव सुखद हो। सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए हैं कि वे गोवा में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का भरपूर आनंद ले सकें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिनेत्री सोनम पंडित का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मची धूम, 'मेरे साई' फेम एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

Sarla Maheshwari Dies: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं, 71 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; लोगों ने जताया दुख

\