देश की खबरें | असम में लोगों ने भूकंप के बाद के झटकों के कारण रात जाग कर गुजारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में 6.4 तीव्रता का तेज भूकंप आने के बाद लगातार झटके महसूस होने के कारण राज्य के लोगों को रात भर जाग कर गुजारने पर मजबूर होना पड़ा।

गुवाहाटी, 29 अप्रैल असम में 6.4 तीव्रता का तेज भूकंप आने के बाद लगातार झटके महसूस होने के कारण राज्य के लोगों को रात भर जाग कर गुजारने पर मजबूर होना पड़ा।

इस भूकंप से राज्य में अत्यधिक नुकसान हुआ है।

अधिकारी ने बृहस्पतिवार की सुबह बताया कि बुधवार को सुबह सात बजकर 51 मिनट पर तेजपुर में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद जिले और मध्य असम में ब्रह्मपुत्र के दोनों तरफ बसे आस-पास के इलाकों में कुल 8 झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने अपने बुलेटिन में कहा कि बुधवार रात के बाद से राज्य में कुल आठ झटके महसूस किए गए और इन सभी का केंद्र तेजपुर में और उसके आस-पास था।

इनमें से सबसे तेज झटके की तीव्रता 4.6 थी जो देर रात एक बजकर 20 मिनट पर आया, जिससे लोगों को घबराहट में अपने घरों से बाहर भागने पर मजबूर होना पड़ा।

एनसीएस ने बताया कि अन्य झटकों की तीव्रता 2.8, 2.6, 2.9, 2.3, 2.7, 2.7 और 2.8 थी जो राज्य में क्रमश: 9:38, 12:24, 1:10, 1:41, 1:52, 2:38 और सुबह 7:13 पर आए।

भूकंप के बाद के इन झटकों के चलते किसी ढांचे को नुकसान होने या लोगों के हताहत होने की खबर नहीं है।

पहले भूकंप के बाद राज्य भर में कई इमारतों एवं सड़कों को भारी नुकसान होने की खबर थी। इसके झटके समूचे पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, भूटान और बांग्लादेश में महसूस किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी