देश की खबरें | दिल्ली में एक्यूआई में मामूली सुधार होने से लोगों ने ली राहत की सांस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन, सोमवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में रहा।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन, सोमवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 285 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में सुधार बताता है। यहां एक्यूआई लगातार 32 दिनों तक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा तथा ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता (एक्यूआई 400 से अधिक) की स्थिति भी आई। इसके बाद वायु गुणवत्ता में मामूली ही सही, सुधार राहत की बात है।

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में इससे पहले आखिरी बार 29 अक्टूबर को वायु गुणवत्ता 268 एक्यूआई के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी।

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं और पर्याप्त धूप से यह सुधार हुआ है क्योंकि इन हवाओं से प्रदूषक तत्वों को दूर करने में मदद मिली है। हालांकि दिल्ली की वायु गुणवत्ता सामान्य से बहुत दूर है। 201 से 300 के बीच एक्यूआई अब भी संवेदनशील लोगों के लिए हानिकारक माना जाता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.9 डिग्री अधिक रहा।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी