देश की खबरें | गुजरात में पुल गिराने के दौरान स्लैब ढहने से लोग नाले में गिरे, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक जर्जर पुल को गिराने के दौरान उसका स्लैब ढहने से कुछ लोग एक नाले में गिर गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जूनागढ़, 15 जुलाई गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक जर्जर पुल को गिराने के दौरान उसका स्लैब ढहने से कुछ लोग एक नाले में गिर गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना वडोदरा की उस त्रासदी के एक सप्ताह से भी कम समय बाद हुई है, जिसमें मुजपुर-गंभीरा पुल के आंशिक रूप से ढह जाने के कारण 20 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंगरोल कस्बे के पास पुल को गिराने के लिए इस्तेमाल की जा रही खुदाई मशीन (एक्सकैवेटर) ढही हुई ढलान से फिसलती और झुकती नजर आ रही है, जबकि कुछ लोग नाले में गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जूनागढ़ के जिलाधिकारी अनिल राणावसिया ने बताया कि अंतरोली और केशोद गांवों को जोड़ने वाले जर्जर पुल की स्लैब उसके ध्वस्तीकरण के दौरान गिर गई।

उन्होंने बताया कि जो लोग नाले में गिरे, वे पुल पर खड़े होकर उसे गिराए जाने का कार्य देख रहे थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि पांच-पांच मीटर के दो हिस्सों वाले जर्जर पुल को एहतियाती उपाय के तौर पर ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था।

उन्होंने कहा, “पिछले पांच-छह दिनों में जूनागढ़ जिले में लगभग 480 पुलों की जांच की गई, जिनमें से छह को खतरनाक घोषित कर यातायात के लिए बंद कर दिया गया।”

उन्होंने बताया कि मंगरोल के पास पुल को गिराने का आदेश सोमवार को जारी हुआ था।

हालांकि, रविवार से ही पुल पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए थे और यातायात रोक दिया गया था, फिर भी कुछ लोग ढांचे को गिराते हुए देखने के लिए वहां जमा हो गए।

राणावसिया ने कहा, “हमारे अभियंताओं ने लोगों को तीन-चार बार चेतावनी दी थी कि पुल पर खड़े न हों, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। जैसे ही पुल का एक स्लैब हटाया गया, मशीन थोड़ी झुक गई और वहां खड़े लोग असंतुलित होकर पानी में गिर गए। सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\