देश की खबरें | लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा, उनकी जेब पर डाका डाला जा रहा है : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि देश में लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है और वे महंगाई की मार का सामना कर रहे हैं।

कोरबा (छत्तीसगढ़), 12 फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि देश में लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है और वे महंगाई की मार का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने हाल में अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि पिछले महीने हुए इस बड़े कार्यक्रम में कोई गरीब, मजदूर या बेरोजगार मौजूद नहीं था, जबकि केवल अडाणी, अंबानी जैसे अरबपति और फिल्मी सितारे ही नजर आए थे।

गांधी ने सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के सीतामढ़ी क्षेत्र से अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ फिर से शुरू की और वहां एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से जागने की अपील की और दावा किया कि लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा है और उन्हें गुमराह किया जा रहा है।

जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि देश में पिछड़े, दलित और आदिवासी 74 फीसदी हैं, लेकिन इन समुदायों का एक भी व्यक्ति भारत की उन शीर्ष 200 कंपनियों का मालिक या प्रबंधन में शामिल नहीं है जिन्हें देश का पूरा पैसा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा इसे हिंदू राष्ट्र कहती है लेकिन देश की 74 फीसदी आबादी और आम गरीबों को कुछ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे केवल थाली, घंटा बजाने, मोबाइल फोन दिखाने और भूख से मरने के लिए हैं। मुझे बताओ, क्या आपने राम मंदिर उद्घाटन में किसी गरीब, मजदूर, बेरोजगार या छोटे व्यवसायी को देखा है? मैंने केवल (गौतम) अडाणी जी, (मुकेश) अंबानी जी, अमिताभ बच्चन समेत फिल्मी सितारों और अन्य बड़े व्यवसायियों को देखा। अडाणी जी, अंबानी जी, उनकी पत्नी और बच्चे बड़े-बड़े बयान दे रहे थे।’’

गांधी ने इसे आर्थिक अन्याय करार देते हुए कहा कि लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है और महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है, जबकि अडाणी और अंबानी चीन का सामान बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान