देश की खबरें | लोग भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं महंगाई से तंग आ चुके हैं, वे सत्ता परिवर्तन चाहते हैं: सुप्रिया सुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में लोग बदलाव चाहते हैं, क्योंकि वे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई से आजिज हो चुके हैं।

पुणे, चार अप्रैल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में लोग बदलाव चाहते हैं, क्योंकि वे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई से आजिज हो चुके हैं।

सुले ने वर्तमान सरकार पर महिला एवं किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।

वह तीन बार की सांसद एवं राकांपा के संस्थापक शरद पवार की बेटी हैं। उन्हें पार्टी ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला अपनी भाभी तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से है।

बारामती में चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। मतों की गिनती चार जून को होगी।

सुले ने बिजली की दरों में वृद्धि के खिलाफ अपनी पार्टी की शहर इकाई द्वारा आयोजित प्रदर्शन से इतर कहा, ‘‘देश में लोग बदलाव चाहते हैं, क्योंकि वे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं महंगाई से आजिज हो चुके हैं। चूंकि यह सरकार महिला एवं किसान विरोधी है, इसलिए वे (महिला एवं किसान) सत्ता परिवर्तन चाहते हैं।’’

जब उनसे राकांपा नेता एकनाथ खडसे के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इसके बारे में कुछ नहीं कह सकती हैं, क्योंकि वह अपने क्षेत्र में सूखे की स्थिति से निपटने में व्यस्त हैं।

जब सुले से इस खबर के बारे में पूछा गया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 30 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों को नौकरी नहीं मिली है तो उन्होंने कहा कि यह देश में बढ़ती बेरोजगारी को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\