New Year 2025: दुनिया भर में लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर, खुशियां मनाकर नए साल का स्वागत किया

न्यूजीलैंड का शहर ऑकलैंड नए साल का जश्न मनाने वाला पहला प्रमुख शहर बन गया, जहां हजारों लोग शहर के मुख्य भाग में उमड़ पड़े और आतिशबाजी की. दक्षिण प्रशांत महासागर के देशों में सबसे पहले नए साल का स्वागत हुआ.

Representational Image | Pixabay

न्यूजीलैंड का शहर ऑकलैंड नए साल का जश्न मनाने वाला पहला प्रमुख शहर बन गया, जहां हजारों लोग शहर के मुख्य भाग में उमड़ पड़े और आतिशबाजी की. दक्षिण प्रशांत महासागर के देशों में सबसे पहले नए साल का स्वागत हुआ. न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में ‘बॉल ड्रॉप’ (टाइम्स स्क्वायर की छत पर लगे बॉल के गिरने) से 18 घंटे पहले न्यूजीलैंड में नए साल का स्वागत हुआ. पश्चिम एशिया, सूडान और यूक्रेन जैसे स्थानों में संघर्ष के कारण 2025 के स्वागत का जश्न फीका रहा. ऑस्ट्रेलिया में सिडनी हार्बर ब्रिज से लेकर खाड़ी के पार तक आतिशबाजी की धूम रही. इस जश्न के लिए दस लाख से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई और अन्य लोग प्रतिष्ठित सिडनी हार्बर पर एकत्र हुए. ब्रिटिश पॉप स्टार रॉबी विलियम्स ने भीड़ के साथ मिलकर गाना गाया. जापान नए साल की छुट्टियों के दौरान जश्न में डूबा रहा और लोगों ने मंदिरों एवं घरों को सजाया. दक्षिण कोरिया में रविवार को मुआन में जेजू एयर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राष्ट्रीय शोक की अवधि के दौरान नए साल का जश्न फीका रहा या ऐसे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए. इस दुर्घटना में 179 लोग मारे गए थे.

थाईलैंड के बैंकॉक में कई शॉपिंग मॉल में संगीत और आतिशबाजी के कार्यक्रमों के साथ भीड़ को आकर्षित करने की होड़ मची दिखी. इंडोनेशिया के जकार्ता में आतिशबाजी के प्रदर्शन में 800 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. चीन की सरकारी मीडिया ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नववर्ष की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान को कवर किया, जो पश्चिमी देशों के साथ तनाव का सामना कर रहे दोनों नेताओं के बीच बढ़ती निकटता की याद दिलाता है. आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, शी ने पुतिन से कहा कि दोनों देश हमेशा मित्रता के साथ आगे बढ़ेंगे. चीन ने 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से उसके साथ संबंध बनाए रखा है और व्यापार को मजबूत किया है, जिससे पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और पुतिन को अलग-थलग करने के प्रयासों को विफल करने में मदद मिली है. यह भी पढ़ें : Chhatarpur: मध्य प्रदेश में पति के अवैध संबंध पर आपत्ति जताने पर महिला ने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया, मामला दर्ज

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हजारों लोग अरब सागर के तट पर पहुंचे. श्रीलंका में लोग बौद्ध मंदिरों में दीये और अगरबत्ती जलाकर प्रार्थना करने के लिए एकत्रित हुए. दुबई में, हजारों लोग दुनिया की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा में आतिशबाजी के कार्यक्रम में शामिल हुए. और केन्या के नैरोबी में भी आतिशबाजी की गई.

रोम में पारंपरिक नववर्ष की पूर्व संध्या का उत्सव एक अतिरिक्त आकर्षण होता है जहां हर 25 साल में ‘पोप फ्रांसिस होली ईयर’ मनाया जाता है. एक अनुमान के मुताबिक 2025 में लगभग 3.2 करोड़ श्रद्धालुओं के रोम पहुंचने की उम्मीद है. फ्रांसिस ने मंगलवार को सेंट पीटर बेसिलिका में शाम की प्रार्थना की. बुधवार को प्रार्थना के दौरान उनके एक बार फिर यूक्रेन और पश्चिम एशिया में शांति की अपील करने की उम्मीद है. पेरिस ने अपने पारंपरिक ‘काउंटडाउन’ (नए साल की शुरुआत के लिए उल्टी गिनती) और चैंप्स-एलिसीज पर आतिशबाजी के साथ 2024 को विदा करते हुए नए साल की शुरुआत को यादगार बना दिया. पेरिस के प्रतीकात्मक आर्क डी ट्रायम्फ स्मारक को लाइट शो के लिए एक विशाल झांकी में बदल दिया गया और शहर के ऐतिहासिक स्थलों पर लोग नए साल के जश्न में डूबे दिखे.

लंदन में टेम्स नदी के किनारे आतिशबाजी का प्रदर्शन कर नए साल का जश्न मनाया गया. हालांकि, ब्रिटेन के अन्य हिस्सों में तूफान के कारण मौसम खराब रहा, जिसके कारण स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में जश्न रद्द कर दिया गया. लेकिन स्विटजरलैंड और कुछ अन्य स्थानों पर लोग ठंड की परवाह नहीं करते हुए पानी में कूद पड़े. रियो डी जेनेरियो में कोपाकबाना बीच पर ब्राजील का मुख्य नववर्ष समारोह मनाया गया, जिसमें 12 मिनट तक लगातार आतिशबाजी की गई. इस वर्ष के समारोह में टीएलसी, जोनास ब्रदर्स, रीटा ओरा और सोफी एलिस-बेक्सटर के संगीतमय कार्यक्रम शामिल हैं.

अमेरिकन समोआ 2025 का स्वागत करने वाले आखिरी देशों में से एक होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Prediction: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Pitch Report: माउंट माउंगानुई में पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

\