जरुरी जानकारी | अरुणाचल में जलविद्युत परियोजनाओं से प्रभावित लोगों को अच्छा मुआवजा दिया जाएगा: बिजली मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में जलविद्युत परियोजना से प्रभावित लोगों को अच्छा मुआवजा दिया जाएगा। केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ईटानगर, 12 अगस्त अरुणाचल प्रदेश में जलविद्युत परियोजना से प्रभावित लोगों को अच्छा मुआवजा दिया जाएगा। केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र बिजली परियोजनाओं से प्रभावित लोगों की देखभाल करेंगे।
सिंह ने कहा, ''सरकार प्रभावित लोगों को उतना मुआवजा देगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। इसके अलावा, बिजली परियोजना के अधिकार क्षेत्र में नौकरियों और अनुबंध कार्यों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।''
पर्यावरण संबंधी चिंताओं और स्थानीय समुदायों के अधिकारों को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा बिजली परियोजनाओं, खासकर दिबांग घाटी में विरोध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं का ध्यान रखा जा रहा है।
उन्होंने सवाल किया, ''सभी औपचारिकताओं को देखने और वन मंजूरी प्राप्त करने के बाद पहले स्वतंत्र बिजली डेवलपर्स को परियोजनाएं आवंटित की गई थीं। कई परियोजनाओं में तो काम भी शुरू हो गया था। उस समय ये संगठन कहां थे? उन्होंने तब विरोध क्यों नहीं किया?''
उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं विभिन्न कारणों से रुकी हुई थीं, उन्हें सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (सीपीएसयू) को सौंप दिया गया है।
सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए स्वतंत्र बिजली डेवलपर्स ने जो भी खर्च किया था, उसे संबंधित सीपीएसयू बिना किसी ब्याज के लौटा देंगे।
मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के चालू होने के बाद अरुणाचल प्रदेश का वार्षिक बजट और लोगों की प्रति व्यक्ति आय कई गुना बढ़ जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)