विदेश की खबरें | क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले पेंटागन ने भारत को बताया महत्वपूर्ण साझेदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेंटागन ने बाइडन प्रशासन तले क्वाड समूह की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक से एक दिन पहले कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सभी चुनौतियों को देखते हुए भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

वाशिंगटन, 18 फरवरी पेंटागन ने बाइडन प्रशासन तले क्वाड समूह की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक से एक दिन पहले कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सभी चुनौतियों को देखते हुए भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

‘क्वाड मिनिस्टीरियल’ ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका का अनौपचारिक समूह है।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार है, खासकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सभी चुनौतियों को देखते हुए।’’

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइज ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि कल (बृहस्पतिवार) सुबह, मंत्री ब्लिंकेन और जापान, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत के उनके समकक्ष एक साथ बात करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे दौर की बढ़ती चुनौतियों, कोविड-19 से निपटने के हमारे प्रयासों में समन्वयन, जलवायु परिवर्तन तथा मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के हमारे साझा लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए क्वाड के विदेश मंत्रियों की यह चर्चा अहम है।’’

किर्बी ने कहा, ‘‘हमारे बीच (भारत के साथ) बहुत ही महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध है खासकर दोनों देशों की सेनाओं के बीच। भारत एक महत्वपूर्ण सहयोगी है खासकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों के मद्देनजर।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रक्षा मंत्री इस संबंध को प्राथमिकता दे रहे हैं और इसे बढ़ते, विकसित होते तथा और मजबूत होते देखना चाहते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\