खेल की खबरें | पेले का स्वास्थ्य बिगड़ा, गुर्दे और हृदय भी प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने बुधवार को बयान में कहा कि 82 वर्षीय पेले का कैंसर बढ़ गया है और उन्हें गुर्दे और हृदय संबंधी परेशानी भी है।

साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने बुधवार को बयान में कहा कि 82 वर्षीय पेले का कैंसर बढ़ गया है और उन्हें गुर्दे और हृदय संबंधी परेशानी भी है।

अस्पताल ने बयान में इस तीन बार के विश्व कप विजेता खिलाड़ी की सांस संबंधी परेशानी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी जो कि कोविड-19 के कारण बढ़ गई थी।

पेले के नाम से मशहूर एडसन अरांतेस डो नेसिमेंटो पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे हैं और सितंबर 2021 में उनकी आंत के ट्यूमर को हटाने के लिए ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल या उनके परिवार में से किसी ने यह जानकारी नहीं दी कि क्या इससे उनके अन्य अंग भी प्रभावित हुए हैं या नहीं।

पेले की पुत्री केली नेसिमेंटो ने कहा कि यह महान फुटबॉलर क्रिसमस के दौरान अस्पताल में ही रहेंगे।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा,‘‘ हमने चिकित्सकों के साथ मिलकर फैसला किया है कि उन्हें अस्पताल में ही रखना उचित होगा।’’

पेले के रहते हुए ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्वकप जीता था। उन्होंने ब्राजील की तरफ से 77 गोल किए। उनके इस राष्ट्रीय रिकॉर्ड की हाल में विश्वकप के दौरान नेमार ने बराबरी की थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\