खेल की खबरें | सर्जरी के बाद पेले का कोलन ट्यूमर निकाला गया, अब स्वास्थ्य बेहतर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने सोमवार को कहा कि 80 वर्ष के वेले आईसीयू में हैं और उन्हें कल ही नियमित कमरे में भेज दिया जायेगा ।
अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने सोमवार को कहा कि 80 वर्ष के वेले आईसीयू में हैं और उन्हें कल ही नियमित कमरे में भेज दिया जायेगा ।
पेले ने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर कहा कि यह आपरेशन बड़ी जीत रहा ।
वह पिछले सप्ताह नियमित जांच के लिये अस्पताल गए थे जब इस ट्यूमर का पता चला । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि अब बेहतर महसूस कर रहा हूं और यहां के डॉक्टरों ने मेरी सेहत का पूरा ध्यान रखा । ’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे आपके साथ शानदार जीत का जश्न मनाने की आदत है । इस मैच का भी सामना मैं मुस्कुराते हुए, खुशी और आशावादिता के साथ करूंगा ।’’
तीन विश्व कप जीतने वाले एकमात्र पुरूष खिलाड़ी पेले के कूल्हे का 2012 में प्रत्यारोपण किया गया था जिसके बाद से उन्हें चलने फिरने में दिक्कत है । वह वॉकर या व्हीलचेयर की सहायता लेते हैं ।हाल ही में उन्हें किडनी से जुड़ी समस्यायें भी आई थी ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)