जरुरी जानकारी | मूंगफली, सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला में सुधार, सीपीओ, पामोलीन के भाव टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के रुख के बीच बुधवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मूंगफली एवं सोयाबीन तेल- तिलहन तथा बिनौला तेल कीमतों में सुधार आया जबकि मलेशिया एक्सचेंज के तेज होने के बावजूद आयात भाव के मुकाबले स्थानीय भाव सस्ता होने के कारण कच्चे पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई। सरसों तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के रुख के बीच बुधवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मूंगफली एवं सोयाबीन तेल- तिलहन तथा बिनौला तेल कीमतों में सुधार आया जबकि मलेशिया एक्सचेंज के तेज होने के बावजूद आयात भाव के मुकाबले स्थानीय भाव सस्ता होने के कारण कच्चे पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई। सरसों तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

बाजार के जानकार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.25 प्रतिशत की तेजी है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज फिलहाल एक प्रतिशत नीचे है।

सूत्रों ने बताया कि सीपीओ और पामोलीन का आयात करने में फायदा हो रहा है क्योंकि आयात भाव के मुकाबले स्थानीय बाजार भाव 15-18 रुपये किलो मजबूत है वहीं सोयाबीन आयात करने में घाटा है क्योंकि स्थानीय भाव, आयात भाव के मुकाबले कमजोर हैं। पामोलीन के सस्ता होने और छुट्टियों के कारण महंगे भाव पर बिकने वाले सोयाबीन के लिए लिवाल कम हैं। लेकिन आयात भाव महंगा होने के कारण सोयाबीन तेल-तिलहन कीमतों में सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने बतया कि सोयाबीन का आयात करने में नुकसान है क्योंकि पामोलीन के मुकाबले सोयाबीन डीगम 300 डॉलर प्रति टन महंगा है।

सूत्रों ने बताया कि सोयाबीन के आयात शुल्क समेत अन्य शुल्कों का भुगतान करने के बाद आयात भाव 12,150 रुपये प्रति क्विंटल है। लेकिन शुल्क-मुक्त आयात के सोयाबीन का भाव 11,850 रुपये प्रति क्विंटल है। ये दोनों की भाव पड़ता नहीं बैठते क्योंकि आयात भाव के मुकाबले स्थानीय भाव सस्ते हैं।

सूत्रों ने बताया कि मांग प्रभावित होने के बीच सरसों तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। उन्होंने कहा कि पिछले साल के मुकाबले सरसों तेल का भाव लगभग 30 रुपये लीटर सस्ता है।

सूत्रों ने बताया कि नमकीन बनाने वाली कंपनियों और गुजरात में बिनौला और मूंगफली तेल-तिलहनों की मांग होने से बिनौला तेल और मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में सुधार आया।

बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,240-7,290 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,940 - 7,065 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,250 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,710 - 2,900 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,310-2,390 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,340-2,455 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,100 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,250 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 6,425-6,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 6,225- 6,300 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज