जरुरी जानकारी | मूंगफली तेल में गिरावट, आयातित सस्ते तेलों की मांग बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हाजिर बाजार में मूंगफली और सूरजमुखी का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से क्रमश: 10 और 20-25 प्रतिशत कम होने के कारण स्थानीय तेल- तिलहन बाजार में सोमवार को मूंगफली और इसके तेलों में गिरावट का रुख रहा। वहीं सस्ते आयातित तेलों की मांग बढ़ने से सोयाबीन डीगम सहित अन्य कीमतों में सुधार दर्ज हुई।

नयी दिल्ली, छह जुलाई हाजिर बाजार में मूंगफली और सूरजमुखी का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से क्रमश: 10 और 20-25 प्रतिशत कम होने के कारण स्थानीय तेल- तिलहन बाजार में सोमवार को मूंगफली और इसके तेलों में गिरावट का रुख रहा। वहीं सस्ते आयातित तेलों की मांग बढ़ने से सोयाबीन डीगम सहित अन्य कीमतों में सुधार दर्ज हुई।

बाजार सूत्रों का कहना है कि निर्यात मांग में तेजी के कारण तिल मिल डिलीवरी तेल कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि वायदा कारोबार में सोयाबीन बीज के अक्टूबर अनुबंध का भाव एमएसपी से नीचे है। वहीं हाजिर बाजार में सूरजमुखी का भाव एमएसपी से 20 से 25 प्रतिशत नीचे बोला जा रहा है। मूंगफली लगभग 10 प्रतिशत नीचे चल रही है। इसके साथ ही सोयाबीन और मूंगफली की आगामी फसल में भारी पैदावार की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

सोमवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 4,750- 4,775 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

मूंगफली दाना - 4,825 - 4,875 रुपये।

वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,140 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,940 - 1,190 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,565 - 1,705 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,630 - 1,750 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,700 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,560 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 7,700 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 6,750 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,800 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,260 रुपये।

पामोलीन कांडला- 7,510 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,750- 3,775 लूज में 3,550--3,575 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\