देश की खबरें | महाराष्ट्र के बीड़ में मृत मिले मोरों के बर्ड फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड़ जिले में कुछ दिन पहले मृत मिले मोरों के नमूनों में एवियन इंल्फ्लूएंजा संक्रमण पाया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

औरंगाबाद, 28 जनवरी महाराष्ट्र के बीड़ जिले में कुछ दिन पहले मृत मिले मोरों के नमूनों में एवियन इंल्फ्लूएंजा संक्रमण पाया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि बीड़ के शिरूर कसर तालुका की बालाघाट माउंटेन रेंज के निकट लोनी गांव में 22 जनवरी को तीन मोर, दो मोरनी और एक जंगली पक्षी मृत मिला था।

उन्होंने कहा, ''पक्षियों के एवियन इंफ्लुएंजा से संक्रमित होने या नहीं होने का पता लगाने के लिये उनके नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेजा गया था। उनके नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।''

पशुधन विभाग के एक अधिकारी डॉक्टर प्रदीप आगव ने कहा कि अब उस स्थान के आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे से पक्षियों के नमूने एकत्रित किये जा रहे हैं, जहां ये पक्षी मृत मिले थे।

उन्होंने कहा, ''हमने इलाके से 113 नमूने एकत्रित किये हैं और उन्हें जांच के लिये भेजा जा रहा है।''

उन्होंने कहा, ''22 जनवरी के बाद इलाके के आसपास से आठ और मोर मृत मिले थे, लेकिन उनके बर्ड फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी। उनके नमूनों की जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि कहीं उन्हें जहर तो नहीं दिया गया''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड