देश की खबरें | समग्र विकास के लिए शांति, संपर्क जरूरी : ‘नदी सम्मेलन’ के प्रतिनिधि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुहम्मद इमरान ने शनिवार को कहा कि उनके देश की सरकार के निरंतर प्रयासों से दोनों देशों के बीच सीमावर्ती इलाकों में शांति बनी है, जिसके परिणामस्वरूप पूर्वोत्तर क्षेत्र का समग्र विकास हुआ है।

गुवाहाटी, 28 मई भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुहम्मद इमरान ने शनिवार को कहा कि उनके देश की सरकार के निरंतर प्रयासों से दोनों देशों के बीच सीमावर्ती इलाकों में शांति बनी है, जिसके परिणामस्वरूप पूर्वोत्तर क्षेत्र का समग्र विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि समग्र सुरक्षा परिदृश्य में बांग्लादेश के प्रयासों से पूरे क्षेत्र में बेहतर समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश ने (भारत के साथ लगे) सीमावर्ती क्षेत्रों सहित अन्य जगहों पर शांति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। इससे क्षेत्र में व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।’’

इमरान ‘‘नदी 3: एशियन कॉनफ्लूएंस रिवर कॉन्क्लेव 2022’ के तहत ‘गंगा से मेकांग: पूर्वी दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया: विकास और परस्पर निर्भरता में स्वाभाविक सहयोगी’ विषय पर विशेष पूर्ण सत्र को संबोधित कर रहे थे। उच्चायुक्त ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर खतरे में कमी के साथ, पूर्वोत्तर क्षेत्र के समग्र विकास में तेजी आई है। बांग्लादेश सरकार के प्रयासों से समुद्री सुरक्षा में भी सुधार हुआ है।

भारत में कंबोडिया के राजदूत अनग सीन ने दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र के लिए ‘डिजिटल कनेक्टिविटी’ के महत्व और क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की नदी प्रणाली अपने अवसरों और चुनौतियों के साथ क्षेत्र के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

भारत में थाईलैंड दूतावास में मिशन के उप प्रमुख और मंत्री थिरापथ मोंगकोलनविन ने कहा कि उनका देश क्षेत्र के विभिन्न देशों के बीच संपर्क में एक सूत्रधार की भूमिका निभा रहा है और इस क्षेत्र के लिए संपर्क के समग्र विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर दिया।

भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग वी कुएन ने पर्यटन क्षेत्र के छात्रों के प्रशिक्षण के लिए असम के साथ सहयोग के बारे में बात की। भारत में मलेशिया के उच्चायुक्त दातो हिदायत अब्दुल हमीद ने क्षेत्र के लोगों के बीच समझ और अधिक जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए लोगों के आपसी संपर्क के महत्व पर जोर दिया।

शनिवार को शुरू हुआ दो दिवसीय सम्मेलन ‘बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र’ में सहयोग के सामूहिक दृष्टिकोण को स्पष्ट करने के लिए मंत्री स्तरीय अंतरराष्ट्रीय नदी सम्मेलन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

West Bengal Assembly Election 2026: PM मोदी का TMC पर बड़ा आरोप, कहा- 15 साल में इस सरकार ने भय और भ्रष्टाचार से हर परिवार को किया भयभीत; VIDEO