खेल की खबरें | पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग को फिर से शुरू करने की योजना बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) निलंबित पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है, भले ही विदेशी खिलाड़ी खेलने के लिए वापस आयें या नहीं ।

कराची, 12 मई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) निलंबित पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है, भले ही विदेशी खिलाड़ी खेलने के लिए वापस आयें या नहीं ।

पीसीबी की योजना इस महीने के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए आने से पहले फाइनल की मेजबानी करने की है।

पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि भारत के साथ संघर्ष विराम के बाद पीसीबी 16 मई तक पीएसएल को फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है।

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘पीएसएल में फाइनल सहित हमारे पास आठ मैच बचे हैं और योजना है कि विदेशी खिलाड़ियों के साथ या फिर उनके बिना 15-16 मई तक इसे शुरू करके जल्दी खत्म किया जाए। ’’

सूत्र ने कहा कि कुछ विदेशी खिलाड़ी अब भी दुबई में हैं और कुछ अपने घरों के लिए निकल गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘फ्रेंचाइजी को कहा गया है कि वे विदेशी खिलाड़ियों को बचे मैचों के लिए वापस आने के लिए कहें लेकिन अंतिम फैसला उनका और उनके बोर्ड का ही होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू