Asia Cup 2023: औपचारिक समारोह से पहले जय शाह द्वारा एशिया कप कार्यक्रम की घोषणा से पीसीबी नाराज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह द्वारा आगामी एशिया कप का कार्यक्रम इस सप्ताह लाहौर में आधिकारिक समारोह से पहले जारी किये जाने पर नाराजगी जताई है.

एशिया कप (Photo Credits: Twitter)

कराची, 21 जुलाई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह द्वारा आगामी एशिया कप का कार्यक्रम इस सप्ताह लाहौर में आधिकारिक समारोह से पहले जारी किये जाने पर नाराजगी जताई है. पीसीबी ने बुधवार को एशिया कप की ट्रॉफी के अनावरण और कार्यक्रम की घोषणा के लिये लाहौर में एक समारोह का आयोजन किया था. इसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों और जाका अशरफ की अध्यक्षता वाली क्रिकेट प्रबंधन समिति के सदस्यों को शिरकत करनी थी. यह भी पढ़ें: आईसीसी विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अहमदाबाद में होटल के कमरों की कीमतों में वृद्धि के बाद फैंस अपना रहे नया तरकीब, हॉस्पिटल में बुक कर रहे बेड

समारोह से आधा घंटा पहले ही जय शाह ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का ऐलान कर दिया.

बोर्ड के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ पीसीबी ने एसीसी से कहा था कि वह लाहौर में समारोह की शुरूआत के पांच मिनट के भीतर एशिया कप के कार्यक्रम का ऐलान करेगा लेकिन सात बजकर 15 मिनट पर होने वाले समारोह से आधा घंटे पहले जय शाह ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर दी.’’

सूत्र ने कहा कि इससे पीसीबी के समारोह का महत्व ही खत्म हो गया. उन्होंने कहा कि पीसीबी ने एसीसी को नाराजगी जताई है लेकिन उसे बताया गया कि यह एक गलतफहमी की वजह से हुआ.

सूत्र ने कहा ,‘‘ एसीसी ने कहा कि समय के फर्क के कारण यह गलतफहमी हुई लेकिन भारत का समय पाकिस्तान से आधा घंटे आगे है तो जय शाह द्वारा घोषणा किया जाना हैरानी भरा था.’’

एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होगा जिसमें पाकिस्तान को मुल्तान में पहले मैच में नेपाल से खेलना है. भारत और पाकिस्तान का मैच दो सितंबर को कैंडी में होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर फिर गूंजने वाली है किलकारी, दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद पहली बार मुस्कुराते हुए नजर आए रणवीर (Watch Video)