PCB ने अपना 'हॉल ऑफ फेम' लांच किया, शुरू में 6 महान खिलाड़ियों को किया जाएगा शामिल

लांच करने के शुरूआत में इसमें आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम के छह सदस्यों - हनीफ मोहम्मद, इमरान खान, जावेद मियांदाद, वसीम अकरम, वकार यूनिस और जहीर अब्बास - को पीसीबी ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया जायेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Photo Credits: IANS)

कराची, 11 अप्रैल:  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बीते समय के अपने महान खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिये अपना ‘हॉल ऑफ फेम’ लांच करेगा. लांच करने के शुरूआत में इसमें आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम के छह सदस्यों - हनीफ मोहम्मद, इमरान खान, जावेद मियांदाद, वसीम अकरम, वकार यूनिस और जहीर अब्बास - को पीसीबी ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया जायेगा. वहीं 2021 से प्रत्येक वर्ष तीन तीन खिलाड़ियों को शामिल किया जायेगा जिन्हें एक स्वतंत्र पैनल द्वारा चुना जायेगा.

पीसीबी के दिशानिर्देशों के अनुसार वो क्रिकेटर जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिये हुए कम से कम पांच साल हो गये हैं, वे पीसीबी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के लिये योग्य होंगे. पाकिस्तान ने अपना टेस्ट आगाज 1952 में 16 अक्टूबर के दिन किया था.

यह भी पढ़ें- SRH vs KKR 3rd IPL Match 2021: बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी छाई कोलकाता, हैदराबाद को 10 रनों से हराया

पीसीबी प्रमुख एहसान मनी ने कहा, ‘‘टेस्ट दर्जा हासिल करने के बाद पाकिस्तान से विश्व स्तरीय क्रिकेटर निकले हैं जिन्होंने पाकिस्तान को ही विश्व मानचित्र पर ही नहीं रखा बल्कि विश्व क्रिकेट पर भी अपनी छाप छोड़ी.’’ यह फैसला शनिवार को पीसीबी के गर्वनर बोर्ड की वर्चुअल बैठक के दौरान लिया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड