खेल की खबरें | पीसीबी को उम्मीद, वेस्टइंडीज वनडे की जगह अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिए होगा तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भरोसा है कि वह क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला को रद्द करके अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए मना लेगा।

लाहौर, आठ जुलाई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भरोसा है कि वह क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला को रद्द करके अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए मना लेगा।

वेस्टइंडीज की मेजबानी में इस साल जुलाई-अगस्त में पाकिस्तान को पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला और इतने ही मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है।

पीसीबी के सीईओ सुमैर अहमद ने मंगलवार को कहा कि वेस्टइंडीज बोर्ड के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और अगले कुछ दिनों में इस मामले में फैसला हो जायेगा।

 सुमैर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगले साल की शुरुआत में टी-20 विश्व कप खेला जाना है। ऐसे में हमारा लक्ष्य टीम को टी20 मैचों का अधिक अनुभव देना है।’’

 पीसीबी के अधिकारी एक तरफ वेस्टइंडीज बोर्ड के साथ बातचीत कर रहे हैं, तो वही सीडब्ल्यूआई ने मूल रूप से निर्धारित तीन टी20 और वनडे मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है।

पाकिस्तान को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में टी-20 श्रृंखला खेलनी है जबकि त्रिनिदाद में वनडे श्रृंखला का आयोजन होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड