खेल की खबरें | पीसीबी प्रमुख ने भारतीय वीजा में देरी पर विदेश सचिव के साथ चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष जका अशरफ ने भारत में चल रहे एकदिवसीय विश्व कप के लिए पाकिस्तान के प्रशंसकों और पत्रकारों को वीजा जारी करने में देरी पर चर्चा करने के लिए सोमवार को विदेश सचिव साइरस सज्जाद काजी से मुलाकात की।

लाहौर, नौ अक्टूबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष जका अशरफ ने भारत में चल रहे एकदिवसीय विश्व कप के लिए पाकिस्तान के प्रशंसकों और पत्रकारों को वीजा जारी करने में देरी पर चर्चा करने के लिए सोमवार को विदेश सचिव साइरस सज्जाद काजी से मुलाकात की।

पीसीबी के बयान के अनुसार, अशरफ ने विदेश सचिव से इस मुद्दे को भारतीय गृह मंत्रालय और नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के साथ उठाने का भी अनुरोध किया।

पीसीबी ने इस बयान में कहा, ‘‘ पीसीबी यह देखकर बेहद निराश है कि पाकिस्तान के पत्रकारों और प्रशंसकों को आईसीसी विश्व कप 2023 में मैचों को कवर करने के लिए भारतीय वीजा हासिल करने में अब भी अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।’’

बोर्ड ने कहा, ‘‘ पीसीबी एक बार फिर से आईसीसी और बीसीसीआई को भाग लेने वाली टीमों के प्रशंसकों और पत्रकारों के लिए वीजा की गारंटी देने के लिए मेजबान समझौते में निर्धारित दायित्वों के साथ नियमों और शर्तों की याद दिलाना चाहता है।’’

आईसीसी द्वारा आयोजित विश्व कप का बीसीसीआई मेजबान है।

करीब 60 पाकिस्तानी पत्रकार विश्व कप कवर करने भारत आने का इंतजार कर रहे हैं । पाकिस्तान ने विश्व कप में अपना पहला मैच छह अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेला और अब मंगलवार को श्रीलंका से भिड़ेगा।

भारत के खिलाफ टीम 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भिडेगी।

पाकिस्तान के पत्रकारों का वीजा आवेदन भारत में गृह, विदेश और खेल मंत्रालय से होकर गुजरता है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट